अभिषेक गुप्ता की खास रिपोर्ट
वाराणसी सिन्धोरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कछियां के पास ग्राहक सेवा केन्द्र संचालिका से छिनैती के सम्बन्ध में थाना सिन्धोरा पर मु0अ0स0 37/23 धारा 392 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस आयुक्त गोमती जोन द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच व थाना सिन्धोरा की संयुक्त टीम गठित कर निर्देशित किया गया था।पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 02.03.2023 को थाना सिन्धोरा, क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम द्वारा धरातलीय अभिसूचना व अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर निरन्तर तलाश व दबिश दी जा रही थी कि मुखबिर सूचना पर ग्राम करेमुआ के पास एक नवनिर्मित मकान के पास लूट की घटना में शामिल अभियुक्त राणा प्रताप गौड उर्फ शुभम, समीर कुमार सक्सेना उर्फ अनुज कुमार व शिवम नाविक को गिरफ्तार कर, कब्जे से लूट के 66,000 रुपये तथा घटना में प्रय़ुक्त 02 अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया । एक अभियुक्त भागने में सफल रहा । उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिन्धोरा पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में धारा 411 भा0द0वि0 की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ में अभियुक्त राणा प्रताप गौड़ उर्फ शुभम ने पूछताछ में बताया कि मेरे गाँव के रविन्द्र प्रसाद वर्मा तथा उसकी पत्नी झंझौर बाजार मे ग्राहक सेवा केन्द्र चलाते है। जो प्रतिदिन शाम को 06.00 बजे दोनो लोग बाइक से ग्राम खरगपुर के रास्ते से घर आते है। और साथ मे बैग में सारा रुपया रखे रहते हैं। रुपये लूटने की नियत से मैने अपने साथी समीर उर्फ अनुज कुमार, शिवम नाविक, विकास कुमार हम चारो लोग घटना के दिन रविन्द्र प्रसाद वर्मा व उसकी पत्नी जब शाम के समय ग्राहक सेवा केन्द्र से एक साथ मोटर साइकिल पर बैठ कर जाने लगे रुपये से भरा हुआ बैग उसकी पत्नी लेकर पीछे बैठी थी। हम लोग मौका पाकर रविन्द्र वर्मा की पत्नी के हाथ से बैग छीन कर भाग गये । आज हम चारो लोग लूटे हुए रुपयो को आपस में बाटने के लिये एकत्र हुए थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया। शेष रुपया व अन्य सामान विकास लेकर भाग गया।बरामदगी लूट के 66,000 रुपये, व घटना में प्रय़ुक्त 02 अदद मोटर साइकिल बजाज पल्सर व बिना नम्बर के हीरो स्प्लेण्डर बरामद ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना सिन्धोरा पुलिस टीम में उ0नि0 बरदानी लाल,उ0नि0 रणजीत सिंह,हे0का0 ज्ञानेश्वरमणि त्रिपाठी,उ0नि0 अजीत कुमार मिश्रा,उ0नि0 अमित कुमार यादव,उ0नि0 आशीष श्रीवास्तव,का0 बबलू गिरि,का0 विशाल कुमार,एस.ओ.जी. / सर्विलान्स टीम में उ0नि0 मनीष मिश्रा,हे0का0 विजय शंकर राय,का0 पवन तिवारी,का0 रमाशंकर यादव,का0 अविनाश शर्मा, कमिश्नरेट, वाराणसी मौजूद रहे।