संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व मे थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 0239/23 धारा 147/148/149/341/427/504/506/420/467/468/471/120बी भा0द0वि0 थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित वांछित अभियुक्त आजाद पुत्र निसार अहमद निवासी अलावल थाना लोहता वाराणसी को दिनांक-01.11.2023 को समय करीब 19.20 बजे थाना लोहता क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना कैण्ट पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-दिनांक-26.05.2023 को वादी मुकदमा श्री हाजी रुकनुद्दीन पुत्र स्व० अब्दुल रउफ निवासी म0नं0 डी0-44/60 मोहल्ला बागरानी भवानी थाना लक्सा जिला वाराणसी ने विपक्षीगण द्वारा धोखाधडी कर कुटरचित दस्तावेज का प्रयोग करते हुए जमीन बैनामा करने, रास्ते की जमीन जबरदस्ती कब्जा करने, कब्जा न करने देने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देकर कब्जा कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया जिसके आधार पर थाना कैन्ट मे सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 सौरभ पाण्डेय द्वारा सम्पादित की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सौरभ पाण्डेय,उ0नि0 गौरव कुमार सिंह,उ0नि0 अजीत कुमार मिश्रा,उ0नि0 आकाश सिंह,का0 संजय यादव,का0 राहुल कुमार मिश्रा थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।