संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ ब्लाक मेविकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियो के संबंध मे बैठक संपन्न।
*हरहुआ*।
स्थानीय विकासखंड कार्यालय में बीडीओ हरहुआ दीपांकर आर्य ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम की तैयारियो के संबंध मे ब्लाक सभागार एक आवश्यक बैठक की। जिसमे ब्लाक स्तरीय सभी विभागो के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
बीडीओ हरहुआ ने एक माह बाद शुरू हो रहे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के प्रति सभी अधिकारियो को उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। यह भी निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपने दायित्व का जिम्मेदारी से निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक मे प्रमुख रूप से ज्वाइंट बीडीओ बद्रीप्रसाद वर्मा, प्रभारी चिकित्साधिकारी हरहुआ डा0 संतोषकुमार,पशुचिकित्साधिकारी डा0 आशीष वर्मा, एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह तथा खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार दूबे ने अपने अपने पटल और विभाग की योजनाओ तथा स्टाल की व्यवस्था के बारे मे कार्ययोजना प्रस्तुत की।
एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय,एडीओ पंचायत मयंकमोहन तथा एडीओ आइएसबी संजय श्रीवास्तव ने लाभार्थियो को कार्यक्रम स्थल तक लाने और उनको सम्मानित करने तथा अन्य प्रस्तुतिकरण के संबध मे बीडीओ हरहुआ से चर्चा की।
बीडीओ हरहुआ ने सभास्थल पर लगने वाले पंडाल ,स्टाल ,बैनर, फर्नीचर और अन्य व्यवस्थाओ के संबंध मे सभी अधिकारियो और ग्राम पंचायत सचिवो को आवश्यक निर्देश दिए।
समीक्षा मे ज्वाइंट बीडीओ बद्रीप्रसाद, एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह, एडीओ सांख्यिकी शैलेन्द्र सिंह, एडीओ समाजकल्याण निर्मला , मिथिलेश श्रीवास्तव, बीना सोनकर,जयप्रकाश ,सीमा यादव,चंदा सिंह,विनोद यादव,सौरभश्रीवास्तव उपस्थित रहे