UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजनों में कोहराम*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद।* क्षेत्र के गुड़िया गांव में रविवार की रात ट्रेन से कटकर वकील बिंद पुत्र स्व. लल्लन बिंद उम्र (25) वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई।रेलवे की सूचना पर मौके पर पहुंचे कछवांरोड चौकी के एसआई पवन यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।जानकारी के अनुसार गुड़िया गांव निवासी वकील बिंद मुम्बई में परिवार के साथ रहकर मजदूरी का काम करता था।बीते एक माह पहले गांव आया था और रेलवे लाइन के समीप ही अपना मकान बनवा रहा था।रविवार को युवक अपने पत्नी मनीषा देवी को लेने औराई थाना क्षेत्र के भवानीपुर ससुराल गया था लेकिन पत्नी नही आई।इससे क्षुब्ध होकर युवक घर आया और रेलवे लाइन के किनारे रेलवे ट्रैक पर बैठ गया।उसी समय प्रयागराज की तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई।मृतक छह भाइयों में चौथे नंबर का था व एक तीन साल के बेटी का पिता बताया गया।मृतक के मौत की सूचना मिलते ही पत्नी मनीषा मायके से सोमवार की सुबह ससुराल वापस आई।वही पत्नी मनीषा समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News