संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*वाराणसी।* मेंहदीगंज (मिर्जामुराद) रिंग रोड के किनारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 18 जून को होने वाले "किसान संवाद सम्मलेन" में पहुंचे के लिए रविवार को काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेंहदीगंज गांव में ढोल-नगाड़े के साथ पूरे गांव में पैदल भम्रण कर किसानों को पहुंचे के लिए निमंत्रण कार्ड वितरण किया।वही सभी किसानों महिला पुरुषों को किसान सवांद सम्मेलन में पहुंचकर मोदी जी को सुनने के लिए आग्रह किया।किसानो को क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि 18 जून को ही प्रधानमंत्री किसान सवांद सम्मेलन में मेंहदीगंज के धरती से ही सत्रहवीं किश्त को किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे।जिसको लेकर आप अभी सम्मेलन में ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचकर प्रधानमंत्री जी का स्वागत करें।इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, भाजपा नेता रामशकल पटेल, संजय मिश्रा, प्रेम नारायण पटेल, अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', मंडल महामंत्री अरुण तिवारी, सुरेन्द्र पटेल, अश्वनी, देवेंद्र सेठ समेत अन्य लोग रहे।