विवेक राय की खास रिपोर्ट
चौबेपुर-स्थानीय वाराणसी गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) चौबेपुर के नजदीक गौरा उपरवार को जोड़ने वाले हाईवे पर बनने वाले फुट ओवर ब्रिज व लिंक रोड निर्माण को लेकर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री चंदौली सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय के प्रयास से सर्वे का कार्य शुक्रवार को प्रारंभ हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इससे जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। जल्द ही फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। फुट ओवर ब्रिज बनने के बाद एनएच को पैदल पार करने के चक्कर में होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आएगी। अब लोग पैदल एनएच को पार करने के लिए अवैध कटों का प्रयोग करते हैं। इस चक्कर में वे वाहनों की चपेट में आ जाते हैं। इस तरह की दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एनएचएआइ ने फुटओवर ब्रिज बनाने के लिए कई प्वाइंट चिन्हित किए सर्वे का काम शुरू होते ही गौरा उपरवार तिवारीपुर के ग्रामीण राहुल तिवारी रोहित तिवारी दुष्यंत सिंह मोनू सुधीर सिंह संगम अपूर्व कुमार तिवारी सौरभ तिवारी आदि ने खुशी जाहिर की।