UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*उoप्रo अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) में दूसरे अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा दे रहे 04 अभियुक्तों को थाना शिवपुर की पुलिस टीमों द्वारा गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- उ०प्र० अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) 2023 की परीक्षा के दौरान वरुणा जोन के थाना शिवपुर अन्तर्गत सी०एम०जी० इण्टर कालेज लोढान शिवपुर वाराणसी परीक्षा केंद्र से अभियुक्तगण 1. नरेन्द्र कुमार पुत्र चुन्नी लाल पटेल निवासी मातादीन का पूरा थाना फाफामऊ जनपद प्रयागराज व 2 लवकुश कुमार पटेल पुत्र मुन्नू लाल पटेल निवासी ग्राम धरमपुर थाना मान्धाता जिला प्रतापगढ़, रानी मुरार कुमारी बालिका इण्टर कालेज भोजूबीर थाना शिवपुर वाराणसी परीक्षा केन्द्र से अभियुक्त मनीष सिंह पुत्र तरुणी प्रसाद सिन्हा निवासी बनवारी पुर मोड़ बेना नालन्दा बिहार तथा बसन्त बालिका इण्टर कालेज थाना शिवपुर वाराणसी परीक्षा केन्द्र से अभियुक्त विवेक कुमार सिह पुत्र विरेन्द्र सिह निवासी लारनपुर जिला नालन्दा बिहार को दूसरे अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देते हुए दिनांक 28.10.2023 को गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना शिवपुर में 1. मु0अ0सं0 476/2023 धारा 419/420 भा0द0वि0 व 6/10 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998, 2. मु0अ0सं0- 477/2023 धारा 419/420/467/468/471 भा0द0वि0 व 6/10 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998 व 3. मु0अ0सं0 0478 / 2023 धारा 419/420 भा0द0वि0 व 6/10 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में टीम 01 - उ0नि0 ब्रह्मदत्त मिश्रा, उ0नि० शेषनाथ गौड़, हे0का0 अरविन्द कुमार सरोज, हे0का0 दिनेश कुमार यादव, का० मनोज कुमार पाण्डेय, म0का0 अंकित शाह टीम 02- उ0नि0 अरविन्द कुमार वर्मा, हे0का0 अवध बिहारी, का० बाबादीन आजाद, म0का0 आरती सिंह,टीम 03- उ0नि0 पंकज सिंह, उ0नि0 अमित यादव, हे०का प्रदीप पटेल, म0का0 इन्द्रकला शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News