संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0178/2024 धारा 420/406/506/467/468/471 भा0द0वि0 थाना शिवपुर से सम्बन्धित वांछित नामजद अभियुक्त मोहम्मद समीम पुत्र जब्बार निवासी ब्लाक नं0-6 फेस-1 कांशीराम आवास थाना शिवपुर वाराणसी हालपता ब्लाक नं0 60 रुम नं0-09 पुराना मा० कांशीराम आवास थाना शिवपुर वाराणसी स्थानीय पता ग्राम हरपालपुर थाना लोहता जनपद वाराणसी को आज दिनांक-04.05.2024 को समय करीब 10.30 बजे पूछताछ के दौरान थाना शिवपुर से गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण- दिनांक 03.05.2024 को वादिनी की तहरीर पर विपक्षी द्वारा वादिनी व अन्य लोगों को विश्वास मे लेकर आवास दिलाने के नाम रुपया 650000/- (6 लाख 50 हजार) ले लेना तथा माँगने पर न देना एवं जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे मुकदमा उपरोक्त थाना शिवपुर में पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना उ0नि0 श्री अखिलेश कुमार द्वारा की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि० अखिलेश कुमार,हे0का0 अरविन्द कुमार सरोज थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।