UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 संयुक्त कृषि निदेशक कृषि प्रक्षेत्र का किया स्थलीय‌ निरीक्षण

Updated on: 02 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- कृषि विभाग वाराणसी मण्डल के संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार ने शनिवार को संभागीय कृषि प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र वाराणसी राजकीय कृषि प्रक्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक शोध, प्रक्षेत्र अधीक्षक, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहे। प्रक्षेत्र के निरीक्षण के दौरान गेहूं, चना, मटर, मसूर एवं सरसों अच्छी अवस्था मे पाई गई। इसी क्रम में संयुक्त निदेशक कृषि द्वारा उप कृषि निदेशक शोध को निर्देशित किया गया कि प्रक्षेत्र पर बोई गई फसलों का निरीक्षा करते रहे तथा किसी भी प्रकार का कीट रोग का प्रकोप दिखाई देने पर तत्काल नियंत्रण हेतु आवश्यक कार्रवाई करते रहने का‌ निर्देश दिया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News