संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
चोलापुर थाना क्षेत्र के उदयपुर (बहलोलपुर) में सोमवार दोपहर 09 वर्षीय मंदबुद्धि बालक परिजनों से भटककर सड़क पर घूमता हुआ मिला। स्थानीय क्षेत्र पंचायत सदस्य व चोलापुर पुलिस के सहयोग से एक घंटे के भीतर ही परिजनों को सूचना मिली तथा परिजन चंदापुर चौकी से आकर अपने बच्चों को सकुशल साथ ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार जंसा थाना क्षेत्र के ऊंचेगांव का रहने वाला ऋषभ गिरी (09) अपने परिवार के साथ चोलापुर क्षेत्र में ही स्थित रिश्तेदारी में आया हुआ था। जहां से अचानक बिना किसी को बताए घर से एक किलोमीटर दूर नहर पर निकल गया। जहां रास्ता भ्रमित हो गया मंद बुद्धि होने के कारण कुछ बता पाने में असमर्थ था। सड़क पर बच्चे को भटकता देख आसपास के लोग बच्चे से पूछताछ करने लगे लेकिन बच्चा कुछ बता नहीं सका। मौके पहुंचे स्थानीय क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय चौबे ने बच्चे को आसपास के गांव में ले जाकर पहचान कराया लेकिन सफलता नहीं मिलने पर सकुशल अपने घर ले जाकर भोजन आदि कराया। उसके पश्चात चंदापुर चौकी पर जाकर प्रभारी अभिजीत सिंह को इसकी जानकारी दिया। चौकी प्रभारी अभिजीत सिंह व क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय चौबे द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चे के लापता पाए जाने की फोटो प्रसारित होते देख पिता धीरज गिरी चंदापुर चौकी पर पहुंचे तथा अपने बच्चों को सकुशल पाकर पुलिस और क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय चौबे का धन्यवाद व्यक्त करते हुए बच्चे को अपने साथ ले गए।