UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*12 करोड़ की लागत से पावर ग्रिड वाराणसी के गांवों में बनाएगा सामुदायिक भवन*

Updated on: 02 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी की 15 ग्राम-पंचायतों में सामुदायिक भवन / बारात घर के निर्माण हेतु दिनांक बुधवार को विकास भवन में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड एवं जिला प्रशासन-वाराणसी के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया। सामुदायिक भवन / बारात घर का निर्माण रु.1185.90 लाख की लागत से किया जाएगा। पावरग्रिड की ओर से श्री ए.के.राय (वरिष्ठ महाप्रबंधक-वाराणसी) और जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक श्री विनोद राम त्रिपाठी ने मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु नागपाल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किए। सामुदायिक भवन/ बारात घर के निर्माण हेतु पावरग्रिड द्वारा सी. एस. आर. मद से वित्तीय सहयोग प्रदान किया जा रहा है। निर्माण कार्य जिला प्रशासन-वाराणसी द्वारा निर्धारित एजेंसी के द्वारा किया जाएगा । इसके तहत काशी विद्यापीठ विकास खंड के 3, अराजीलाईन विकास खंड के 6 एवं सेवापुरी विकास खंड के 6 ग्राम पंचायतों सामुदायिक भवन/ बारात घर का निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम में पावरग्रिड,वाराणसी के बिनोद कुमार(मानव संसाधन प्रभारी), डी आर डी ए वाराणसी के श्री नवीन कुमार (सहायक अभियंता), श्री विनोद राय (सहायक अभियंता) श्री एस पी राय (सहायक अभियंता) आदि उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News