पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर। पवारा थाना पुलिस और स्वाट टीम ने हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्त सचिन गौड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर सरायबीका मोड़ से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में जिले में वांछित, वारंटी और शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में पवारा पुलिस टीम सक्रिय थी इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के मुकदमे में वांछित और 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी सचिन गौड़ पुत्र रामधनी गौड़, निवासी गंगापुर (कुंवरपुर), पवारा क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार की टीम ने घेराबंदी कर उसे सरायबीका मोड़ से गिरफ्तार कर लिया हत्या के मुकदमे में था वांछित पुलिस ने बताया कि सचिन गौड़ के खिलाफ पवारा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 29/2026 दर्ज है। मामले में बीएनएस की धाराओं 115(2), 352, 351(2), 117(2), 103(1) और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस की संयुक्त टीम ने दबोचा गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, रिजर्व कांस्टेबल चन्द्रदीप, रिजर्व कांस्टेबल तुषार सिंह के साथ स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक यजुवेन्द्र सिंह शामिल रहे। टीम में हेड कांस्टेबल अमित कुमार राय, कांस्टेबल अजय कुमार, आनंद कुमार सिंह, अमित यादव, धर्मेंद्र सिंह और अंकित सिंह भी शामिल रहे।