UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर विधि -विधान से महिलाओं ने रामेश्वर वरुणा घाट पर किया पूजा।*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*रामेश्वर* । भगवान भाष्कर की पूजा का त्योहार डाला छठ के दिन रविवार की शाम को रामेश्वर वरुणा घाट पर सैकड़ों महिलाओं ने नदी के पानी मे खड़े होकर भगवान सूर्य को कठिन ब्रत रखते हए विधि विधान से पूजा किया। पूजा सामग्रियों को सुप में रखकर वरुणा तट की ओर दोपहर बाद से ही जाने वालों का क्रम लगा रहा। इस अवसर पर मेला जैसा दृश्य बना रहा। दुकानों व मकानों की सजावट की गई थी। क्षेत्र के रामेश्वर, रसूलपुर,कोइरीपुर, बरे मा,परसीपुर ,जगापट्टी ,पेड़ूका,भटौली, इंदरखापुर, औसानपुर चक्का ,हरहुआ ,आयर ,मुर्दहा सहित अन्य गांवो में नदी, तालाब में खड़े होकर अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News