UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*स्वस्थ जीवन के लिए बेहतर स्वास्थ्य और आंखों की रोशनी इंसान की जरूरत।नेत्र शिविर व महिला स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क जांच व दवाएं वितरित*।*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

रामेश्वर,वाराणसी। जीवन अमूल्य है इसे स्वस्थ्य बनाये रखने के लिए मनुष्य तरह-तरह के उपाय करता है। किन्ही कारणों से बीमारी से ग्रसित होता कष्टमय जीवन जीने लगता है तो उसे मानवीय स्तर पर जांच और दवाओं की सेवाओं की जरूरत होती है। स्वस्थ्य जीवन के लिए बेहतर स्वास्थ्य और आंखों की रोशनी इंसान की जरूरत है।उक्त बातें रामेश्वर में जमुना सेवा सदन हॉस्पिटल शिवपुर द्वारा आयोजित नेत्र रोग व महिला स्वास्थ्य जांच के दौरान विशेषज्ञ प्रमुख चिकित्सक डॉ0 आकाश टण्डन व डॉ0 वर्णिका अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में संयुक्त रूप से व्यक्त की।डॉ0 आकाश टण्डन ने कहा कि नेत्र से दुनिया देखने,स्वजनों का प्यार मिलता है वही महिलाओं की आम समस्याएं गोपनीय होती है ऐसे में उनकी जांच व दवाएं नितांत जरूरी है।शिविर में लगभग 45 पुरुष व 55 महिलाओं का जांच कर उनको जमुना सेवा सदन अस्पताल की ओर से निःशुल्क दवाएं दी गई। शिविर में प्रमुख रूप से डॉ0 जीपी यादव,वरिष्ठ पत्रकार के0 एल0 पथिक,पूर्व प्रधान श्री राम यादव,जगापट्टी प्रधान घनश्याम सिंह यादव,बीडीसी विशाल कुमार गुप्ता,डॉ0 राजेन्द्र यादव,डॉ0 सन्तोष,डॉ0 लक्ष्मी,प्रधान संघ जिला महामंत्री मधुवन यादव,प्रधान रसुलपर कैलाश यादव नागेंद्र कुमार,राजेश गुप्ता,लौटन पटेल,मनीष कुमार व बृजेश कुमार व क्षेत्रीय सम्मानित जन उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News