UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

ग्राम स्तरीय प्रधान ,सचिव सहयोगी अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभायें* बी0पी0 वर्मा

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

*

हरहुआ*। ग्राम स्तरीय प्रधान ,सचिव व सहयोगी गांव के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभायें उक्त बातें बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया  एडीओ पंचायत रवि सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्य मे गुणवत्ता और दायित्वबोध की दक्षता बढ़ती है।

 ग्रामीण अंचलों के तेजी से विकास और पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से हरहुआ विकासखंड में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 'राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसमें ग्राम प्रधानों, ग्राम विकास अधिकारियों (VDO), पंचायत सहायकों और वार्ड सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

    ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP), क्षेत्र पंचायत विकास योजना (BPDP) और जिला पंचायत विकास योजना (DPDP) तैयार करने की तकनीकी प्रक्रिया पर रहा। मास्टर ट्रेनर राधेश्याम यादवऔर रंजन राय ने पंचायत प्रतिनिधियों को गाँव की बुनियादी जरूरतों के प्रभावी विकास योजना सहित कार्ययोजना ,सरकारी धन का सदुपयोग और गाँव का असल विकास कैसे संभव की जानकारी दी।

          कार्यक्रम के सुचारू संचालन और प्रबंधन का जिम्मा 'मैसर्स इंटिको टेक्निकल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड' को मिली है। नाश्ते और भोजन का उत्कृष्ट प्रबंध किया गया।कार्यक्रम के समापन पर प्रतिनिधियों ने सीखी गई बातों और नई जानकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी पारदर्शिता के साथ लागू कर, गाँव की तस्वीर बदलने का संकल्प लिया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News