UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पुलिस ने पलटने की स्थिति में फंसी बस से यात्रियों को सुरक्षित निकाला

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

वाराणसी आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि एक दर्शनार्थियों से भरी बस (संख्या – UP65 BT 8151) सड़क से नीचे फंस गई है और पलटने की स्थिति में है। दर्शन कर लौट रहे यात्रियों में भय एवं अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी सूचना मिलते ही थाना बड़ागांव की पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और उप निरीक्षक अभिषेक राय चौकी प्रभारी हरहुआ के नेतुत्व मे उ0नि0 कृष्ण कुमार वर्मा, उ0नि0 अविनाश सिंह, उ0नि0 रविन्द्र दुबे, हे0का0 सुरेश विश्वकर्मा, का0 राकेश सरोज, का0 मुकेश चौहान एवं एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

बस में सवार सभी 40 यात्रियों को खिड़कियों के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला गय यदि पुलिस कुछ ही मिनट देर से पहुँचती तो बस के पलटने की आशंका थी। पुलिस की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। केवल एक बुजुर्ग महिला को हल्की चोट आई, जिन्होंने प्राथमिक उपचार के उपरांत स्वयं घर जाकर इलाज कराने की बात कही पुलिस द्वारा तत्काल वैकल्पिक बस की व्यवस्था कर सभी यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान की ओर रवाना किया गया घटना स्थल पर स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है तथा आमजन एवं यात्रियों द्वारा पुलिस की मानवीय तत्परता की सराहना 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News