संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ* स्टेट क्वालिटी मॉनिटर मनरेगा ने विकास खंड हरहुआ के तीन ग्रामपंचयतो में मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया साथ ही निर्माण की जानकारी करते हुए नापी कराई।
प्रदेश स्तर से आए स्टेट क्वालिटी मॉनिटर मनरेगा सीताराम मौर्य ने विकास खंड के ग्राम पंचायत सरैया, अहिरौली, एवं सुलेमापुर में मनरेगा कार्यों का सत्यापन किया । सत्यापन के दौरान सचिव ,तकनीकी सहायक व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
स्टेट क्वालिटी मॉनिटर श्री मौर्य ने सरैया एवं अहिरौली में मनरेगा से बने अन्नपूर्णा भवन एवं सुलेमापुर में पंचायत भवन का सत्यापन किया । सत्यापन में प्राकलित धनराशि एवं लागत धनराशि के अनुसार भवन की ऊंचाई, कमरे की लंबाई - चौड़ाई सहित निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का परीक्षण किया । स्टेट क्वालिटी मॉनिटर मनरेगा श्री मौर्य के अनुसार कार्यों की परीक्षण में कार्य की गुणवत्ता पर सन्तोष जताते हुए कई सकारात्मक निर्देश दिया।
मनरेगा कार्य के निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा,सचिव जयप्रकाश ,अभिलाष कुमार व संजय यादव उपस्थित रहे।
मनरेगा कार्य के निरीक्षण में सरैया के प्रधान रामनरेश यादव , अहिरौली के प्रधान खरपत्तू यादव एवं सुलेमापुर के प्रधान सुनील कुमार यादव 'दिनेश' के साथ सचिव अभिलाष कुमार जयप्रकाश एवं संजय यादव सहित तकनीकी सहायक ओम प्रकाश यादव एवं हरिश्चंद्र भारती रोजगार सेवक भगवानी देवी, धनवानी देवी व हनुमान यादव भी उपस्थित रहे।