संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी ।। अखिल भारतीय गौड़ महासभा ने आज वाराणसी के जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन दर्ज करवाया। इस दौरान समाजवादी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव भी मौजूद रही मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रीबू ने बताया कि विगत 15 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे के आसपास रेनू गौड़ के पति के मोबाइल पर फोन आता है जिस पर कहा जाता है जल्दी आओ जहां तुम्हारे पत्नी काम करती है । मौके पर जब पति पहुंचता है तो पत्नी मृत अवस्था में मिलती है। पति ने दुष्कर्म कर हत्या का आशंका जताते हुए जैतपुरा थाने को नामजद तहरीर दिया । जिस पर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया । मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आज तक अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई जिससे नाराज होकर लगभग दो दर्शन से ज्यादा लोग जिला मुख्यालय पर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारा लगाते हुए अभियुक्त के गिरफ्तारी को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया ।