संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
हरहुआ विकास खंड के आयर ग्राम पंचायत में गुरुवार को गेहूं की क्रॉप कटिंग कराई गई। रामदुलार यादव के खेत में हुई इस कटिंग में गेहूं का उत्पादन सामान्य से कम दर्ज किया गया।
यह क्रॉप कटिंग एक निर्धारित भूखंड पर की गई, जिसमें 10.98 किलोग्राम गेहूं का उत्पादन प्राप्त हुआ।
पीडब्ल्यूडी 303 किस्म के गेहूं की बुआई आयर गांव में 14 किसानों द्वारा 14.4 हेक्टेयर क्षेत्र में सुपर सीडर मशीन से की गई थी। इस बार कुल 46 क्विंटल प्रति हेक्टेयर का उत्पादन हुआ है, जो सामान्य उपज से कम है।
किसान रामदुलार यादव ने बताया कि इस वर्ष गेहूं का उत्पादन कम रहा। उन्होंने इसका कारण सूरज की तेज तपिश को बताया, जिससे गेहूं के दाने हल्के हो गए।
क्रॉप कटिंग की यह प्रक्रिया प्राविधिक सहायक कृषि कृष्ण कुमार मौर्य की मौजूदगी में संपन्न हुई।