अतुल राय की खास रिपोर्ट
*रामेश्वर।*आज शुक्रवार तिथि द्वितीया को शाम 5 बजे पंचकोशी यात्रा दूसरा पड़ाव माँ भीमचंडी देवी मंदिर प्रांगण राजातालाब में माँ भीमचंडी देवी जन्मोत्सव"" का समारोह मनाया जाएगा।इसके उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम देवी पूजन, अभिषेक,भव्यश्रृंगार, सुन्दर कांड पाठ, महाआरती,भव्यभंडारा, प्रसाद वितरण का आयोजन है।
"माँ भीमचंडी देवी पूजन समिति" द्वारा आज बैठक किया गया जिसमें समस्त आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा व समीक्षा किया गया, जिसमें, आचार्य वैदिक पं अमित कुमार पाण्डेय काशी संजय कुमार मिश्रा ,श्रवण कुमार मिश्रा गिरीश दुबे गोपाल दुबे राजेश दुबे अवधबिहारी पाण्डेय राजेश कुमार प्रजापति दिनेश शर्मा एवं पुजारीगण शामिल रहे।