UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

लालपुर पुलिस ने तीन शातिर चोरों को चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार 

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी --पुलिस उपायुक्त वरूणा पार जोन कमिश्नरेट प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त कैंट नितिन तनेजा के नेतृत्व में गठित लालपुर पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान ऐढ़े रिंग रोड मोड़ के पास से सोमवार को तीन शातिर चोरों को चोरी के जेवरात सहित गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से एक पीले धातु का मोटा चेन, एक पीले धातु की पतली चैन, पीले धातु का लॉकेट गूथा हुआ, दो पीले धातु की अंगूठी, एक पैन कार्ड व 22,000/ नगदी बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए चोरों के नाम क्रमशः करन कुमार गौड़ पुत्र स्वर्गीय केदारनाथ निवासी तारापुर टिकरी थाना चितईपुर, दूसरे का विक्की बेनवंशी पुत्र संतोष कुमार बेनबंशी निवासी नई बस्ती पाण्डेयपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर, तीसरे का अनुज चौहान पुत्र ओमप्रकाश चौहान निवासी सोएपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी बताया गया। गिरफ्तार किये गये तीनों चोरों को मीडिया के सामने पेश करते हुए अपर पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान ने बताया कि तीन अगस्त को रात्रि दो बजे सनराइज स्कूल मोहल्ला मढ़वा मे मकान का ताला तोड़कर अंदर से पैसे व गहने चोरी किए थे। जिसे बेचने के लिए हम लोग यहां खड़े थे कि अचानक पुलिस को देखकर हम लोगों ने भागने का प्रयास किया किन्तु गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों चोरों ने हाथ जोड़कर एक साथ बोला कि साहब हमसे गलती हो गई हमें माफ कर दीजिए। पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीनों चोरों को भा0द0वि0 की धारा 305(ए)/331(4),बीएनएस व बढ़ोतरी धारा 317(2)/317(4)बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक थाना लालपुर पाण्डेयपुर प्रभाकर सिंह, उ0नि0 देवेन्द्र कुमार दूबे, उ0नि0 महेश मिश्रा, हे0का0 चन्द्रसेन सिंह,का0मनीष तिवारी,का0अजय कुमार यादव,का0सूरज तिवारी आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News