UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*थाना समाधान दिवस" पर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन ने थाना लालपुर पाण्डेयपुर में फरियादियों की सुनी फरियाद*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- आज माह के चतुर्थ शनिवार को वरुणा जोन के सभी थानों पर "थाना समाधान दिवस" का आयोजन हुआ। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन श्री अमित कुमार ने थाना लालपुर पाण्डेयपुर पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन महोदय द्वारा राजस्व-पुलिस से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किये जाने हेतु बताया गया, इसमें किसी भी स्तर पर हीला हवाली क्षम्य नहीं होगी। पुलिस फोर्स के साथ राजस्वकर्मी मौके पर जाकर विवादित मामलों का निस्तारण करें। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन द्वारा निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को रजिस्टर में अंकित करके दोनों पक्षों को सूचित करते हुए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर संबंधित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समय सीमा के अन्दर कराया जाए। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन द्वारा थानाध्यक्ष लालपुर पाण्डेयपुर के साथ थाने पर उपस्थित उपनिरीक्षकगण को निर्देशित किया गया कि थाना दिवस पर प्राप्त समस्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समय सीमा के अन्दर किया जाय तथा जो भी प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं सम्बन्धित विभाग/उच्चाधिकारीगण कार्यालय के माध्यम से निस्तारण करायें।वरुणा जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन राजस्व व पुलिस अधिकारियों द्वारा किया गया एवं थाना समाधान दिवस में आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News