UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

औरा में छः वर्षों से रिबोर के लिए खड़ा राजकीय नलकूप,ग्रामीण परेशान।

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

हरहुआ,वाराणसी। विकास खंड हरहुआ के ग्राम पंचायत औरां में सरकारी ट्यूबवेल नलकूप संख्या 157 आज से करीब 6 वर्षों से रिबोर में पड़ा हुआ है। कई वर्ष से जिले के उच्चाधिकारियों द्वारा बार-बार अवगत व शिकायत करने के बावजूद भी आज तक नलकूप संख्या 157 चालू नहीं हो सका। नलकूप संख्या 157 खराब पड़ने से ग्राम पंचायत औरां के साथ-साथ बेनीपुर,अजोरपट्टी,आयर,कुरौली के किसान काफी मायूस पड़े हुए हैं जिससे कि न तो समय पर सिंचाई हो पा रही है और न ही गाय भैंसों के चारा पानी हेतु सिंचाई हो पा रही है। ऑपरेटर सत्यनारायण प्रसाद से प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार ने कई बार कहा उन्होंने शासन को चिट्ठी गया है बहुत जल्द से जल्द बन जाएगा सांत्वना देते रहे।लेकिन आज तक नलकूप संख्या 157 पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई।ग्राम प्रधान विद्योत्मा देवी ने बताया कि नलकूप संख्या 157 के खराब होने से किसानों में भारी आक्रोश है इस चिलचिलाती गर्मी के मौसम में किसान तथा मवेशियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।विभाग तत्काल ठीक कराए।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News