UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

शिविर में सैकड़ों मरीजों का हुआ निश्शुल्क इलाज,दी गई दवाएं

Updated on: 03 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख 

जौनपुर खुटहन कार्तिक पूर्णिमा के पर पिलकिछा तिलवारी घाट के मेले में निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा कैंप का आयोजन 
कर सैकड़ों मरीजों का निश्शुल्क जांच, इलाज और दवाएं दी गई शिविर में आए पारसनाथ हॉस्पिटल&ट्रामा सेन्टर के चिकित्सक डॉ. यस. के. पाण्डेय ने मरीजों को उपचार के दौरान बताया कि वर्तमान में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है, मच्छर से बचे, इससे बचाव के लिये घर के आसपास साफ सफाई रखें।डाक्टर द्रविण तिवारी नस एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ ने स्वास्थ्य संबंधित को लेकर दवाओं के साथ कई बेहतर योगा भी बताया।  सहयोगी के रूप में डाक्टर आर. के.गौतम और डाक्टर अमित उपाध्याय रहे। शिविर में छह सौ से अधिक मरीजों का उपचार हुआ।इस मौके पर  प्रकाशचंद उपाध्याय, नरेंद्र उपाध्याय, जहाँगीर खान,भवानी प्रसाद शर्मा, शैलेन्द्र समेत कई लोग उपस्थित रहे शिविर के आयोजक बृजेश दुबे बजरंग दल सयोंजक और अभिषेक शर्मा ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News