UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*माँ का दूध बीमारियों से लड़ने की शक्ति देकर अमृत समान है।*

Updated on: 02 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ।*विश्व स्तनपान सप्ताह 1 अगस्त से 7 अगस्त तक के अवसर पर आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

 इस वर्ष के थीम "अंतर को कम करना सभी के लिए स्तनपान समर्थन"गोष्टी को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रसव के उपरांत एक घंटे के अंदर बच्चों को मां का दूध पिलाना अमृत के समान है। और बच्चों को जीवन भर बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है।साथ ही बच्चे व मां को लाभ की जानकारी दी। 6 माह तक बच्चों को सिर्फ मां का दूध पिलाने के लाभ के बारे में जागरूक किया गया। 

 गोष्ठी में डॉ0 नंद आसरे,डाॅ0 मनु चतुर्वेदी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश गुप्ता, एआरओ श्रीनाथ यादव , बीपीएम बंसत श्रीवास्तव ,चीफ फार्मासिस्ट आई0 ए0 सिद्दीकी, फार्मासिस्ट राकेश कुमार,पंकज सिंह सहित एएनएम,सीएचओ व संगिनी व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News