UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

डीसीपी गोमती जोन ने गुण्डा एक्ट,गैंगेस्टर एक्ट की समीक्षा कर दिये आवश्यक निर्देश 

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिश्नरेट आकाश पटेल द्वारा बुधवार को गोमती जोन कार्यालय पर समस्त थानों के कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक किया गया। इस समीक्षा बैठक में गुंडा अधिनियम एवं गैंगस्टर एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार पूर्वक समीक्षा की गई तथा लंबित प्रकरणों की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गई। पुलिस उपायुक्त द्वारा सभी हेड मोहर्रिरों को निर्देशित किया गया कि गुण्डा तत्व एवं संगठित अपराध में संलिप्त अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध शीघ्र निरोधात्मक कारवाई सूनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त थाना बड़ा गांव में जालसाजी एवं साइबर फ्रॉड से संबंधित लंबित मुकदमों की समीक्षा करते हुए संबंधित विवेचकों के साथ बैठक की गई। पुलिस उपायुक्त ने निर्देशित किया कि सभी विवेचक समयबद्ध ढंग से ठोस साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करें एवं दिए गए समय सीमा के भीतर विवेचना पूर्ण करें। साथ ही तकनीकी साक्ष्य के समुचित उपयोग तथा साइबर सेल एवं सर्विलांस टीम से समन्वय में बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। बैठक के अंत में डीसीपी ने अपराध नियंत्रण एवं विवेचना की गुणवत्ता में सुधार हेतु निगरानी एवं नियमित समीक्षा की आवश्यकता पर बल देते हुए एक माह पश्चात पुन गोष्ठी आयोजित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि निर्धारित समय अवधि में प्रभावी निस्तारण नहीं किया गया तो संबंधित विवेचक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News