UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

विधिक सचिव ने छोटा लालपुर में महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता शिविर का किया आयोजन

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी --जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के द्वारा मंगलवार को छोटा लालपुर पाण्डेयपुर स्थित लक्की लॉरेंस इंग्लिश स्कूल में महिला सशक्तिकरण व महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर प्रेम प्रकाश गिरि द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण व बुके देकर सम्मानित किया गया।इस जागरूकता शिविर में अधिवक्ता अविनाश सिंह द्वारा महिला सशक्तिकरण व महिला सुरक्षा के तहत महिला पुलिस हेल्पलाइन 1090,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस एम्बुलेंस आपातकालीन सेवा 112, राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 181 और महिलाओं से जुड़े अपराधों के सम्बन्ध में लक्की लारेंस इंग्लिश स्कूल के बच्चों को विस्तार से समझाते हुए जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में स्वयंसेवक शांता प्रसाद विश्वकर्मा व दिनेश पटेल व सन्तोष कुमार ने भी महिला प्रकोष्ठ एवं प्रीलिटिगेशन नि:शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने व लीगल डिफेंस काउंसिल के विषय में विस्तार से जानकारी दिया गया। इस जागरूकता शिविर में प्रधानाचार्य साक्षी पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस तरह का जागरूकता शिविर भविष्य में भी आयोजित कराने का अनुरोध किया गया।शिविर में पैरा लीगल वालिंटियर अरविंद कुमार व दिनेश पटेल,शिक्षक गण व बच्चे उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News