UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा वांछित शातिर चोर अंशू सेठ गिरफ्तार, कब्जे से चोरी गये कुल 06 अदद ट्रांसफार्मर बरामद*

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0020/2024 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 से संबंधित अभियुक्त अंशू सेठ पुत्र शिवकुमार निवासी दानगंज चोलापुर वाराणसी को आज दिनांक- 01.02.2024 को समय करीब 05.30 बजे रसड़ा गांव रोड़ थाना चोलापुर कमि० वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गये कुल 06 अदद पुराने ट्रांसफार्मर को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण- दिनांक 31.01.2024 को वादी मुकदमा श्री राहुल जायसवाल पुत्र दिलीप कुमार जायसवाल निवासी ग्राम दानगंज थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी ने दिनांक-30.01.2024 की रात्री मे अज्ञात व्यक्ति द्वारा रेलिंग के रास्ते से उनके कारखाने में घुसकर 06 अदद ट्रान्सफार्मर चोरी कर लेने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना चोलपुर में मु0अ0सं0-0020/2024 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ०नि० अभिनव कुमार श्रीवास्तव द्वारा संपादित की जा है।विवरण पूछताछ- अभियुक्त अंशू सेठ ने पूछताछ करने पर बताया कि में दिनांक-30/01/2024 को विश्वकर्मा लान में खाना खाने गया था और खाना खाने के बाद में वहीं रुक गया था, उसके बाद रात को 11:00 बजे के करीब निकलकर मैं मर्सी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर दूसरे लोगों की छत से होते हुए पहुंचा तथा लगी हुई रेलिंग के अंदर घुसकर बाहर रखे पुराने ट्रांसफार्मर को उठाकर उन्हें रेलिंग से उमर यासीन की छत पर फेंका और खुद नीचे उतर गया, इस तरह एक-एक करके कुल 06 ट्रांसफार्मर चुराया, जब मुझे एक आदमी ने देख लिया तो मैं वहां से भाग गया। कुछ दिन बाद मुझे अगर कोई ग्राहक मिलता तो इन्हें बेंच देता, इसके अंदर तांबा होता है 300/- रूपये किलो के हिसाब से बिक जाता है इसलिए मैंने चोरी किया था लेकिन आज आपलोगो ने मुझे पकड़ लिया।गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम में उ0नि0 अभिनव कुमार श्रीवास्तव,हे0का0 अविनाश राणा,हे0का0 कौशल कुमार,का0 देशनाथ सिंह थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News