संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज
विनोद नाथ यति
वाराणसी गंगा गोमती संगम तट पर स्थित भूत भावन भगवान की पतित पावनी सांस्कृतिक नगरी काशी के उत्तर पूर्वी त्रिकोण पर स्थित गंगा गोमती संगम पर महान तपस्वी मारकंडेय महादेव का 83वाँ वार्षिकोत्सव श्रृंगार कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी सोमवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक श्रृंगार महोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति जी महाराज जी के द्वारा पतित पावनी गंगा,यमुना के संगम तट पर महाराज जी ने पूजा अर्चना करने के बाद बाबा मारकंडेश्वर धाम पहुंचे वहां पर पूजा अर्चना के बाद भवानी नंदन यति जी महाराज ने बताया कि संतों का चरण पकड़ने की जगह संतों के आचरण को पकड़े महाराज जी ने बताया कि 30 वर्षों से वह लगातार बाबा मार्कण्डेय महादेव जी के वार्षिक श्रृंगार महोत्सव में सम्मिलित हो रहे हैं। महाराज जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं चाहता हूं गोस्वामी प्रबंध समिति वार्षिक श्रृंगार महोत्सव में कुछ सहयोग मुझसे भी लिया करें,गोस्वामी प्रबंध समिति के अध्यक्ष बजरंगी गिरी ने बताया कि लगातार 83 वर्षों से यहां पर वार्षिक श्रृंगार महोत्सव कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी को किया जाता है। यहां पर उपस्थित श्याम नारायण गिरि उर्फ़ श्यामू बाबा,विनोद गिरी,राजेश गिरि,संतोष गिरि,पप्पू गिरि,नितेश गिरि,मुन्ना गिरि,उमेश गिरि व समस्त गोस्वामी समाज के लोगों ने बढ़ चढ़ कर बाबा मार्कण्डेय महादेव जी के वार्षिक श्रृंगार महोत्सव में भाग लिया।