संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- 10 सितंबर 2023 को जिला प्रशासन के तत्वावधान में अस्सी घाट पर सुबह ए बनारस के मंच पर सायंकाल काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के विशेष चरण के अंतर्गत पुलिसआयुक्त अशोक मुथा जैन जी की परिकल्पना को चरितार्थ करते हुए सांस्कृतिक आयोजन सम्पन्न हुआ जिसमें भारत की पहली स्लाइड गिटार वाटिका विदुषी डॉ कमला शंकर जी ने गिटार में राग झीं झोटी में अद्भुत प्रस्तुति प्रस्तुत कर दर्शक गण के हृदय को मंत्र मुग्ध कर दिया। संगत पर तबले पे पंडित ललित कुमार जी ने तबले की कुशलता पूर्वक प्रस्तुति प्रस्तुत की। एसीपी भेलूपुर प्रवीण सिंह के करकमलों से कलाकारो का सम्मान करते हुए प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।सुबह ए बनारस परिसर में महोत्सव का संयोजन डॉक्टर रत्नेश वर्मा ,सचिव सुबह ए बनारस तथा समन्वय डॉक्टर सुभाष चंद्र यादव क्षेत्रीय सांस्कृतिक अधिकारी द्वारा किया गया।कार्यक्रम का कुशल संचालन सीमा केसरी ने किया।
इस अवसर पर पदम श्री डॉ सरोज चूड़ामणि जी, सुबह ए बनारस के उपाध्यक्ष श्री प्रमोद मिश्रा जी, डॉ वीरेंद्र सिंह, एवम बड़ी संख्या में कलाप्रेमीयो की गरिमामयी उपस्थिति रही।