बीती रात युवक को घर पर बुलाकर दिया गया घटना को अंजाम, महिला गिरफ्तार
पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता जावेद खान
सुइथाकला।चार दिन पहले क्षेत्र के डकहा (कम्मरपुर) गांव में खाड़ी देश से कमाकर घर लौटे एक युवक का बीती रात संदिग्धावस्था में महिला द्वारा चाकू से काटकर उसके गुप्तांग को घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को अंजाम देने वाली महिला को स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।बहरहाल मामले को लेकर क्षेत्रीय लोगों में तरह तरह की चर्चाएं जोरों पर है।बताया जा रहा है कि डकहा गांव निवासी असफाक पुत्र अजीम मंगलवार देर शाम लगभग साढ़े आठ बजे गांव निवासी अपने मित्र वासिद के घर उसकी पत्नी बुसरा के बुलावे पर गया था। जहां संदिग्धावस्था में उक्त महिला ने युवक के गुप्तांग को चाकू द्वारा काटकर घायल कर दिया। जिसमें युवक लहूलुहान होकर तड़पने लगा।महिला का भी मायका उसी गांव में बताया जा रहा है।बचपन से ही तीनों आपस में एक दूसरे से जुड़े हुए थे।इसी बीच महिला का प्यार वासिद पर उमड़ पड़ा और पांच साल पहले दोनों एक दूजे के हो गए। महिला दो बच्चों की मां हो गई,इधर युवक अभी अविवाहित रहा और रोजी रोटी के सिलसिले में सउदी में रहता था।अभी पांच दिन पहले वह सउदी से वापस कमाकर घर आया था।इसी बीच मंगलवार देर शाम युवक को घर पर बुलाकर उक्त घटना को अंजाम दे दिया गया। घटना के पीछे जहां लोगों द्वारा प्रेम प्रसंग को अहम कारण माना जा रहा है, वहीं सोमवार की रात युवक के महिला के घर पहुंचने पर महिला के परिजनों द्वारा युवक की पिटाई किए जाने की चर्चा की जा रही है। बहरहाल पुलिस की मानें तो गुप्तांग कटने के बाद घायल युवक पुलिस को आपबीती बताते हुए परिजनों को भी मामले की जानकारी दी। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।इधर सूचना पर क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत कुमार सिंह चौहान भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर देर रात तक मामले में छानबीन करते रहे। सरपतहा पुलिस द्वारा महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।उधर युवक का वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार जारी है। बहरहाल मामले को लेकर क्षेत्रीय लोगों में तरह तरह की चर्चाएं जोरों पर है।इस बाबत क्षेत्राधिकारी श्री सिंह ने बताया कि उक्त महिला द्वारा युवक को घर में बुलाकर चाकू द्वारा उसके गुप्तांग को काटकर घायल किया। पुलिस महिला को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।