UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जौनपुर में पुलिस व्यवस्था होगी और मजबूत: 1500 नए आरक्षियों की तैनाती से बदलेगा कानून-व्यवस्था का चेहरा

Updated on: 04 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जनपद जौनपुर में पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी (डीआईजी स्तर) ने पुलिस कार्यालय और पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कई अहम जानकारियां साझा कीं अधिकारी ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली का जायजा लिया और उपलब्ध संसाधनों व उनके रखरखाव की सराहना की। उन्होंने बताया कि थानों को आधुनिक तकनीक और नए उपकरणों से लैस किया जा रहा है, जिससे कार्यक्षमता में सुधार होगा पुलिस बल में बड़ा इजाफा अधिकारी ने बताया कि आगामी 20 अप्रैल के आसपास नए प्रशिक्षु आरक्षियों की पासिंग आउट परेड प्रस्तावित है। इसके बाद जनपद को करीब 1500 नए आरक्षी मिलेंगे, जिससे पुलिस बल की संख्या वर्तमान से लगभग डेढ़ गुना हो जाएगी।अपराध पर सख्ती हालिया आपराधिक घटनाओं पर उन्होंने कहा कि अधिकांश मामलों का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। शेष मामलों के लिए थाना अध्यक्षों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं जनता की शिकायतों पर सख्त रुख सीयूजी नंबर न उठने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारी ने स्वीकार किया कि व्यस्तता के कारण ऐसा हो सकता है, लेकिन सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय पर फोन उठाकर जनता की मदद सुनिश्चित करें आगे भी जारी रहेगा निरीक्षण
अधिकारी ने बताया कि पुलिस बल में वृद्धि के बाद गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही वे स्वयं भी विभिन्न थानों का निरीक्षण करेंगे ताकि जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जा सके इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता एवं सहायक पुलिस अधीक्षक श्रृष्टि जैन मौजूद रहीं

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News