पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर। तहसील मड़ियाहूँ रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा असवां में सुरक्षित सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्राम निवासी रमेश पुत्र स्व० मेवालाल ने मुख्यमंत्री पोर्टल एवं उपजिलाधिकारी मड़ियाहूँ को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि ग्राम सभा की भीटा खाते में दर्ज सुरक्षित सरकारी भूमि आराजी संख्या 816 रकबा 0.3120 हेक्टेयर पर गांव के ही अमृतलाल व राजेश एवं संतलाल विश्वकर्मा पुत्रगण मोहन लाल द्वारा लगभग एक वर्षों से अवैध कब्जा किया गया है शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त लोग सरकारी भूमि पर भैंस आदि बांधकर गंदगी फैला रहे हैं तथा ग्राम सभा के मुख्य रास्ते को भी अवरुद्ध कर दिए हैं, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा कई बार कब्जा हटाने की मांग की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला रमेश ने बताया कि इस संबंध में दिनांक 16 मई 2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस मड़ियाहूँ में भी प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिस पर “जांच कर नियमानुसार कार्रवाई” का आदेश भी हुआ, लेकिन आज तक कोई प्रभावी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा थाना रामपुर में भी शिकायत की गई, किन्तु वहां से भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है शिकायतकर्ता का आरोप है कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण विपक्षी व्यक्तियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कायम है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम भेजकर मौके की जांच कराई जाए तथा सुरक्षित सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए