UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

लालपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर गैंग : एडीसीपी किया खुलासा 

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। जनपद वाराणसी में अपराध / अपराधियों की रोक थाम एवं चोरी की घटना पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त द्वारा "ऑपरेशन चक्रव्यूह"चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लालपुर पांडेपुर पुलिस को चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है लालपुर पांडेयपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक महिला समेत 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी के आभूषण,नगदी और बाइक सहित भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया घटना का खुलासा एडीसीपी वरुणा जोन नीतू काद्यान्न के द्वारा थाना लालपुर पांडेयपुर पर किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपों में विक्की बेनुवंशी,आरिफ उर्फ शाहरुख,रोहित बेंवंशी और इनका सहयोग करने वाली एक महिला शामिल थी पुलिस ने इन चोरों को मुखबिर की खास सूचना पर रिंग रोड के पास से गिरफ्तार किया। लालपुर पांडेयपुर थाने में खुलासे के दौरान एडीसीपी वरुणा जोन ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ लालपुर पांडेयपुर,शिवपुर,सारनाथ और रोहनिया थाने में कई मुकदमा दर्ज है। आरोपी रात में बंद घरों को निशाना बनाकर ताला तोड़कर गहना और नगदी उड़ा देते थे पूछताछ में महिला आरोपी ने खुलासा किया कि उसका बेटा और उसके साथी जो गहने चोरी करके लाते थे वह उसे राहगीर और महिलाओं को मजबूरी का हवाला देकर औने-पौने दाम पर बेचती थी इसी से घर का खर्च चलता था गिरफ्तार गिरोह के कब्जे से पुलिस ने 31500 नगद,पीली धातु,सफेद धातु के कई आभूषण हार,अंगूठी,पायल,बिछिया,चांदी के सिक्के आदि और एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने लमही रसूलपुर गेट सिंहपुर सारनाथ शिवपुरी और रजनहिया क्षेत्र में विभिन्न चोरी की वारदात को अंजाम दिया था चोरी किए गए सामान और पैसे को तास जुआ अपनी जरूरत की चीजों को पूरा करने की बात भी आरोपियों ने बताया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News