UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

संकल्प अन्न क्षेत्र द्वारा खिचड़ी प्रसाद वितरण आस्था सेवा और मानवता का पावन प्रयास।

Updated on: 02 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

वाराणसी। सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा संचालित संकल्प अन्न क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को चौक क्षेत्र में श्रद्धा, सेवा और मानवीय संवेदना के साथ खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, राहगीरों, श्रमिकों एवं जरूरतमंदों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ चौक स्थित श्री संकटमोचन हनुमान जी को विधिवत भोग अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात भक्तिभाव के साथ खिचड़ी प्रसाद का वितरण प्रारंभ हुआ। कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर संस्था की इस सेवा भावना की सराहना की।

प्रसाद वितरण के दौरान पूरे वातावरण में भक्ति, सेवा और अपनत्व का भाव देखने को मिला। प्रसाद ग्रहण करने आए लोगों के चेहरों पर संतोष और आस्था की झलक ने आयोजन को भावनात्मक बना दिया।

प्रसाद का पारण करते हुए लोगों ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सहयोग, करुणा और मानवता के मूल्यों को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आनंद खंडेलवाल, लवजी अग्रवाल, डायटिशियन निशा प्रकाश एवं श्रीमती मृदुला अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन, गिरधर दास अग्रवाल मद्रास क्लॉथ सेंटर संतोष अग्रवाल कर्णघंटा संजय अग्रवाल गिरिराज राजेंद्र अग्रवाल माड़ी वाले अमित श्रीवास्तव, प्रमोद, भईया लाल, मनीष सहित संस्था के अनेक सदस्य, सहयोगी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News