UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*BHU: होली से पहले ही मधुबन में मना रंगोत्सव, स्टूडेंट्स ने एक दूसरे को लगाए रंग और गुलाल, छात्राओं ने डीजे की धुन पर लगाए ठुमके*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* काशी में माता गौरा के गौना के साथ होली का प्रारंभ हो गया है। हरिश्चंद्र घाट, मणिकर्णिका घाट पर भी लोगों ने जमकर चिता भस्म की होली खेली। होली का उल्लास चारों तरफ काशी में देखने को मिल रहा है। वही काशी हिंदू विश्वविद्यालय में भी जगह-जगह छात्राएं जमकर होली खेल रहे हैं। कॉलेजों से लेकर स्कूलों और विभिन्न समितियों द्वारा होली उत्सव आयोजित किया जा रहा है। 

 

इसी क्रम में BHU के मधुबन में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को होली उत्सव मनाया गया। बीएचयू के मधुबन पार्क में बृहस्पतिवार को छात्र छात्रों ने जमकर होली खेली। छात्रों ने होली उत्सव में एक-दूसरे को रंग लागाने के साथ ही खूब मस्ती की। भोजपुरी गानों पर छात्र छात्रों ने जमकर ठुमके लगाए। छात्रों ने हर्बल के साथ ही विभिन्न तरह के रंग और गुलाल से होली खेली। इसमें लाल, हरा, गुलाबी रंग के गुलाल के साथ ही पक्का कलर भी शामिल था। 

 

होली का आयोजन संस्कृत विद्याधन विज्ञान संकाय से भी छात्रों ने डीजे के धुन पर होली गीतों पर नाचते गाते निकले। मधुबन पार्क में बीए, बीकॉम, एलएलबी समेत अन्य विभाग के छात्र व छात्राएं शामिल हुए। इसके साथ ही विभिन्न विद्यालय विश्वविद्यालय से छात्राएं भी मधुबन में होली खेलने पहुंचीं। यहां डीजे पर भोजपुरी गाना लगाकर छात्रों ने खूब डांस किया। 

 

इसके साथ ही इस पल को छात्रों ने कैमरे में भी कैद किया। उन्होंने सेल्फीबाजी के साथ रील भी बनाए। कार्यक्रम के दौरान छात्र एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दे रहे थे, तो वही छात्राएं जम के ठुमके लगा रही थी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News