UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

20 सितम्बर को आयोजित सोनार समागम पूरे सोनार समाज का है, व्यक्ति विशेष का नही

Updated on: 31 August, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

विनोद नाथ यती

 

वाराणसी -- 20 सितंबर को सांस्कृतिक संकुल में आयोजित सोनार महा समागम मे संपूर्ण सोनार समाज की ऐतिहासिक भागीदारी होगी। उक्त जानकारी रविवार को छत्तातले नारियल बाजार स्थित लालू सेठ के मां दुर्गा भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के जिला इकाई के बैठक में राष्ट्रीय चेयरमैन रवि सर्राफ ने कही। उन्होंने बताया कि यह सोनार समागम पूरे स्वर्णकार समाज का समागम है, किसी व्यक्ति विशेष का नहीं। बैठक में जिला अध्यक्ष किशोर सेठ पूर्व पार्षद ने कहा कि1996 के पश्चात काशी की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक धरती पर सोनार समाज का प्रदेश स्तर का सम्मेलन होने जा रहा है, जो सोनार समाज के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस समागम में काशी में काम कर रहे सभी स्वजातीय संस्था भागीदारी करेंगी और आयोजित मंडल का हिस्सा होंगी। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वहां समागम में विषय पहले ही निर्धारित होने चाहिए।समागम में समाज के निचले पायदान पर जीवन यापन करने वाले तथा युवाओं को भी जोड़ना होगा। मतभेद एवं मनभेद बुलाकर, वरिष्ठ जनों की राय लेकर, समाज के ग्राउंड लेवल पर जाकर एकजुट करना होगा। बैठक में उपस्थित सभी ने हाथ उठाकर आगामी सोनार महा समागम में हिस्सा लेने का समर्थन किया और कहा इस कार्यक्रम के लिए माइक्रो मैनेजमेंट भी करना होगा। इस बैठक का संचालन किशोर कुमार सेठ पूर्व पार्षद ने तथा धन्यवाद ज्ञापित महा सचिव अरूण सोनी ने किया। बैठक के दौरान फूलपुर के भानु प्रकाश सेठ के पिताजी रामचंद्र सेठ के निधन का समाचार प्राप्त होने पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विष्णु दयाल सेठ,। ईश्वर दयाल सिंह सेठ, कृष्ण कुमार सेठ, कमल कुमार सिंह, घनश्याम सेठ बच्चा, अरुण सोनी, जितेंद्र सेठ, मनोज सेठ, श्याम सुंदर सिंह,श्रवण सेठ, विशाल सेठ, राजू वर्मा, संजय शाह मुन्ना, बजरंगी लाल सेठ, वीरेंद्र सेठ, श्याम जी सर्राफ, मोहित सोनी, शंकर सेठ, रौनी वर्मा, ईश्वर चंद्र वर्मा, श्याम जी सेठ, रामलाल सेठ, कन्हैयालाल सेठ, विनय सोनी, राजेश सेठ, राजा सेठ, विशाल सेठ, दीपक कुमार सेठ दीपू, विनोद सेठ, रवि सेठ, अनिल कुमार सेठ, कैलाश नाथ वर्मा, अशोक कुमार सेठ, बसंत सेठ, गुरु दयाल पवार, साहिल सोनी, विजय सेठ, संदीप सेठ, क्षमा सिंह, मीनाक्षी वर्मा, दीक्षा सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News