संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी सारनाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आशापुर चौकी के पीछे स्थित आधार कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले छात्र अर्पित पटेल के साथ कुछ बाहरी युवकों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद अर्पित पटेल ने अपने साथियों के साथ मिलकर आशापुर चौकी में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। घटना की सूचना मिलने के बाद चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस कोचिंग संचालक और घटना से जुड़े लड़कों से पूछताछ कर रही है ताकि पूरी घटना की जानकारी जुटाई जा सके।
फिलहाल घायल छात्र अपने साथियों के साथ आशापुर चौकी पर मौजूद है और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।