संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
हरहुआ विकास खंड के ग्राम पंचायत मुर्दहा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आजीविका संवर्धन केंद्र का उद्घाटन बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया।
आजीविका संवर्धन केंद्र के उद्घाटन पश्चात श्री वर्मा ने उपस्थित समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में आजीविका संवर्धन केंद्र खुलने से क्षेत्र के विकास एवं रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिलेगी।
उन्होंने इस आजीविका संवर्धन केंद्र के खुलने से लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति एक ही स्थान से हो जाएगी इसके भविष्य की कामना की।
ब्लॉक मिशन प्रबंधक श्रीमती पूजा तिवारी एवं ज्ञानेंद्र शुक्ला ने अपने संबोधन में बताया कि इस आजीविका संवर्धन केंद्र का उद्देश्य एक ही छत के नीचे सिलाई,कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर एवं परचून की दुकान आदि की सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से एडीओ पंचायत हरहुआ रवि सिंह, ग्राम विकास अधिकारी संजय सोनकर ,ब्लॉक मिशन प्रबंधक पूजा तिवारी, ज्ञानेंद्र शुक्ला, आजीविका सखी सीमा देवी,समूह सखी सावित्री देवी एवं समूह की महिलाएं व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।