संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
हरहुआ ब्लाक में ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड और वेदांता नंद घर कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में भोपापुर सहित जिले के ब्लॉकों में स्थित नंदघर पर मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में किशोरियों को वीडियो के माध्यम से मासिक धर्म के दौरान होने वाली समस्याओं और समाधान,सेनेटरी पैड के उपयोग से लाभ व सही निपटान के बारे में जानकारी दी गई।
अपर्याप्त माहवारी स्वच्छता महिलाओं एवं बालिकाओं को शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से हानि पहुँचा सकती है, जहाँ वे संक्रमण, एनीमिया, बांझपन, स्कूल ड्रॉपआउट, हिंसा एवं भेदभाव का शिकार हो सकती हैं। यह केवल व्यक्तिगत स्वच्छता का मामला नहीं है बल्कि एक सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंता भी है।
व्यापक माहवारी स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करके हम भारत में माहवारी स्वच्छता को बेहतर बना सकते हैं।
कार्यक्रम को ममता संस्थान के वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक विनोद प्रधान, सुपरवाइजर अरविंद तिवारी, कमलेश कुमार, रोहित सिंह और प्रीति श्रीवास्तव के देखरेख में सम्पन्न हुआ