UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

अपहरण कांड का खुलासा: रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

Updated on: 04 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

 
जनपद जौनपुर के थाना रामपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहरण से संबंधित मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चल रहे “मिशन शक्ति अभियान” के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के कुशल मार्गदर्शन में थाना रामपुर की टीम ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त अमित मिश्रा पुत्र छोटेलाल मिश्रा, निवासी ग्राम परसियाही खुर्द, थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना रामपुर में मु0अ0सं0 44/2026, धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए आरोपी को संबंधित न्यायालय भेज दिया है।
थानाध्यक्ष रामपुर की सख्त कार्यशैली और नेतृत्व की हो रही सराहना इस पूरी कार्रवाई में थाना रामपुर के थानाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व, तेज निगरानी और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति की जमकर सराहना हो रही है। उनके निर्देशन में पुलिस टीम ने बेहद ही पेशेवर तरीके से काम करते हुए कम समय में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मीउ0नि0 पंचरतन राम हे0का0 प्रदीप यादव क्षेत्रीय जनता ने रामपुर पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अब अपराधियों के लिए क्षेत्र में कोई जगह नहीं बची है। पुलिस की सक्रियता से कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News