UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*थाना सिंधौरा पुलिस ने अभियुक्त बबलू पटेल को 01 किलो 400 ग्राम अवैध गाँजे के साथ किया गिरफ्तार*

Updated on: 04 July, 2026

संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 29.10.2023 को थाना सिंधौरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गड़खड़ा बार्डर के पास संदिग्ध बबलू पटेल पुत्र रामानंद पटेल निवासी बिसुनपुर थाना चंदवक जनपद जौनपुर को सिमेन्ट की बोरी में रखे 1 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिंधौरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 174/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उ0नि0 मिथिलेश कुमार प्रजापति,उ0नि0 दिनेश कुमार त्रिपाठी,हे0का0 राकेश राम थाना सिंधौरा, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News