UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

भव्य ढ़ंग से मनाया गया धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर

Updated on: 04 July, 2026

श्रीराम लीला समिति द्वारा लीला मंचन

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर शाहगंज नगर की ऐतिहासिक श्रीराम लीला समिति के तत्वावधान में अगहन माह की धनुष यज्ञ की रामलीला मंचन में वृंदावन के कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ के उपरांत सीता स्वयंवर का मंचन प्रस्तुत किया गया। आनंदमई मंचन से भक्तजन मंत्रमुग्ध हो उठे एक ओर जहां अयोध्या धाम में आस्था का ध्वज धर्म ध्वजा लहरा रहा था वहीं दूसरी ओर नगर के गांधी नगर कलक्टरगंज स्थित रामलीला मंच पर सीता स्वयंवर का आयोजन हुआ। मंच पर वृंदावन से आयें आदर्श रासेश्वरी रामलीला मंडली के कलाकारों द्वारा भगवान श्री राघवेंद्र सरकार के विवाहोत्सव को बड़े धूमधाम से मनाया गया।
सर्व प्रथम मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की आरती उतारी गयी। तंदुपरांत मनमोहनी फूलों की होली खेला गया। श्रीकृष्ण के महारास प्रस्तुत कर मंचन प्रारंभ हुआ। हनुमान चालीसा, मेरे प्यारे राम, मयूर वन आयो आदि भजन, पता नहीं किस रूप में आके नारायण मिल जाएंगे आदि भजनों से रामभक्त मंत्रमुग्ध रहें। रामलीला के 187 साल के इतिहास में पहली बार धनुष यज्ञ का मंचन दिन में किया गया मनोहारी भजनों राम के शरण जाए, राम के जो गुन गाये, आए राम जी के जो उस काम को प्रणाम, मयूर वन आयो, पधारों मोहे अंगना आदि मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई। प्रभु के गगनचुंबी जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा वहीं श्रोतागण भक्तिभाव से ओत प्रोत रहे।
इस दौरान स्कूल के सैकड़ों छात्र छात्राएं भी मंचन देखने पहुंची। रामलीला समिति के पदाधिकारियों समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष धनश्याम जायसवाल, युवा अध्यक्ष मनीष अग्रहरि ने रामभक्तों का आभार व्यक्त किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News