संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। एसीपी सारनाथ डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी ने सर्किल क्षेत्र के व्यापारियों और आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि आगामी पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाए किसी भी विशेष परिस्थितियों में पुलिस के सहयोग के लिए 112 नंबर या संबंधित थाने को सूचित करें।पुलिस सोशल मीडिया से लगायत हर प्लेटफार्म पर पैनी नजर बनाई हुई है।आगामी चुनाव को देखते हुए आदर्श आचार संहिता लागू है इसके अनुपालन के लिए पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है और संदिग्धों पर बारीकी से नजर बनाई हुई है।कानून व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ पुलिस शक्ति से पेश आएगी ।