UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*मोबाईल लूट करने वाले अभियुक्त को मोबाईल के साथ थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार*

Updated on: 02 July, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी-पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट की घटनाओं के अनावरण व वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0040/2023 धारा 392 भा0द0वि० से सम्बन्धित लूट करने वाले अभियुक्त विनय दूबे पुत्र महाबली दूबे निवासी कुआरी कला थाना बड़ागाँव वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष व अमन यादव पुत्र जय प्रकाश यादव उर्फ गल्लू यादव निवासी खुटहा थाना सिन्धौरा वाराणसी उम्र करीब 18 वर्ष को बलरामगंज के पास दिनांक 02.03.2023 को समय करीब 11.15 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से लूट गये 01 अदद मोबाइल फोन व जामा तलाशी से 01 अदद मोबाईल फोन कुल 02 अदद बरामद किया गया। व घटना में प्रयुक्त मो०सा०पल्सर को कब्जे में लिया गया। उक्त के सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ विवरण करने पर बता रहा है कि साहब दिनांक 21.01.2023 को बलरामगंज के पास से एक लड़की से छीना था जिसको बेचने के लिए आज जा रहे थे कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चोलापुर राजेश त्रिपाठी,उ0नि0 पंकज कुमार राय,उ0नि0 रोहित तिवारी,हे0का0 चन्द्रसेन सिंह,हे0का0 अविनाश राणा थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News