UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ वाराणसी का चुनाव संपन्न, संदीप सिंह बने अध्यक्ष

Updated on: 31 August, 2026

 

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ उप संपादक अतुल सोनी 

​वाराणसी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) संविदा कर्मचारी संघ (रजि.), जिला वाराणसी का वार्षिक चुनाव वर्ष 2026–27 शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में संगठन के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लोकतांत्रिक पद्धति से नई कार्यकारिणी का गठन किया।
​वार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति एवं मतदान प्रक्रिया के माध्यम से संदीप कुमार सिंह को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा मनीष मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद कुमार सिंह व धर्मेन्द्र कुमार यादव को उपाध्यक्ष तथा आमिर खान को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
​कार्याकारिणी के अन्य मुख्य पदों पर डॉ. सौरभ कुमार सिंह को महामंत्री, नितेश कुमार चौबे को कोषाध्यक्ष, प्रकाश श्रीवास्तव को सह कोषाध्यक्ष, कमल कान्त तिवारी व अली खान को सचिव तथा विनय मिश्रा एवं डॉ. गीता यादव को संयुक्त सचिव चुना गया। वहीं रमेश यादव को विधिक सलाहकार, रजनी कुमार दुबे को सहायक महामंत्री, दिनेश सैन को मीडिया/सोशल मीडिया प्रभारी एवं अभिषेक कुमार सिंह को प्रचार-प्रसार मंत्री मनोनीत किया गया।
​चुनाव संचालन समिति की रही मुख्य भूमिका
चुनाव को पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से कराने में चुनाव संचालन समिति के डॉ. अब्दुल जावेद (हरहुआ), डॉ. आलोक सिंह (बड़ागांव), डॉ. प्रदीप पाण्डेय (चोलापुर) एवं डॉ. कुँवर अमित सिंह (चोलापुर) का विशेष योगदान रहा। आयोजन में रविंद्र चौरसिया, दिनेश गुप्ता, नदीम अली, संजय कुमार भारती, आशीष कुमार, नीरज श्रीवास्तव, मनोज मेहरा (CHO), मुन्ना लाल जैस्वर एवं महेश शर्मा (CHO) ने सहयोग प्रदान किया।​कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष का संकल्प नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए संगठन को मजबूत बनाने और एनएचएम संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके हितों के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में चुनाव समिति ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News