UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

वाराणसी में फिर बढ़ने लगीं गंगा, दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा जलस्तर

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

*वाराणसी।* गंगा के जलस्तर में वृद्धि फिर शुरू हो गई है। जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। रविवार की सुबह 8 बजे जलस्तर 62.78 मीटर था। जलस्तर बढ़ने के चलते तटवर्ती इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। केंद्रीय जल आयोग के साथ ही एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम सतत निगरानी कर रही है। 

वाराणसी में गंगा में चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है। ऐसे में देखा जाए तो वाराणसी में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से अभी 8 मीटर नीचे है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं फिर भी सावधानी जरूरी है। ऐसे में बाढ़ चौकियों पर कर्मियों की तैनाती के साथ ही जरूरी इंतजाम किए गए हैं। 

दरअसल, पर्वतीय इलाकों में बारिश के चलते गंगा का जलस्तर पिछले दिनों तेजी से बढ़ रहा था। हालांकि शुक्रवार को जलस्तर स्थिर हो गया था। शनिवार को भी जलस्तर स्थिर रहा, लेकिन शाम से जलस्तर में फिर से वृद्धि शुरू हो गई। रविवार की सुबह भी जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से वृद्धि जारी रही।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News