पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर। जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर 18 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है आदेश के तहत परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संबद्ध सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि खराब मौसम और जलभराव की स्थिति में विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है बारिश और जलभराव को देखते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ विद्यालय प्रबंधनों को भी सतर्क रहने तथा आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।