UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

लक्सा थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर अजय यादव को रोहनियां थाना क्षेत्र में गोली मारकर उसका सर्विस पिस्टल लूटने वाले एनकाउंटर में मारे गए

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी लक्सा थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर अजय यादव को रोहनियां थाना क्षेत्र में गोली मारकर उसका सर्विस पिस्टल लूटने वाले एनकाउंटर में मारे गए थे।मारे गए दोनों बदमाश समस्तीपुर बिहार के रहने वाले थेदोनों बदमाश रजनीश सिंह उर्फ बउआ और मनीष सिंह आपस में सगे भाई थेये तीनों बदमाश बिहार में ज्यूडिशियल कस्टडी से भागे थे।ये बदमाश बिहार में दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर चुके थे।बिहार में तीन पुलिसकर्मियों के सरकारी असलहे लूट चुके थे।दो बैंक डकैती के दौरान पांच आम नागरिकों को भी मार चुके थे।इस एनकाउंटर में दरोगा की लूटी हुई पिस्टल वाराणसी पुलिस ने बरामद की थी। वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश और उनकी टीम ने बेहतरीन काम किया था।इन दोनों लुटेरों का तीसरा भाई लल्लन सिंह मौके से भागने में सफल रहा था।

तत्कालीन पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने लल्लन की गिरफ्तारी के लिए बेहतरीन इंस्पेक्टर और दरोगा को मिलाकर एक एसआईटी का गठन किया था लेकिन आज एक साल बीत जाने के बाद भी लल्लन का कोई अता पता वाराणसी पुलिस नही लगा पाई है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News