संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*रामेश्वर*। ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगापट्टी के ग्राम सचिवालय के बगल में निगरानी समिति परसीपुर के तत्वाधान में स्थापित गणपति पूजनोत्सव पांच दिन तक विधिवत पूजन अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा को सोमवार को रामेश्वर स्थित तालाब में किया गया। गणपति प्रतिमा के साथ चल रहे युवक ट्रैक्टर पर रखे गणपति के प्रतिमा के साथ साउंड बॉक्स रखकर जिसमें बज रहे भक्ति गीत पर नाचते गाते अबीर-गुलाल उड़ाते हुये जय-जयकार लगाते हुये लोग चल रहे थे।
ग्राम पंचायत जगापट्टी में स्थित ग्राम सचिवालय के बगल में निगरानी समिति परसीपुर पदाधिकारियों के नेतृत्व में स्थापित गणपति प्रतिमा का विसर्जन बैंड-बाजे के साथ दर्जनों गावों में भ्रमण कराते हुए विसर्जन किया गया। निगरानी समिति के सदस्यों ने गणपति के प्रतिमा को ट्रैक्टर पर रखकर रामेश्वर,बरेमा,भुइली,हीरमपुर, परसीपुर सहित आदि गावो में भ्रमण कराने के बाद रामेश्वर स्थित तालाब के पास पहुचकर जय जयकारा के साथ विसर्जन किया गया।गांवों में लोग गणपति के अंतिम दर्शन पाने के लिये लालायित होकर उमड़ पड़े।
प्रतिमा विसर्जन के समय श्रद्धालुओं ने कहा कि गणपति को उन्हें विदा करते समय कहते है कि हम एक वर्ष तक आपका इंतजार करेगें और अगले वर्ष आप जरूर आइएगा। हमें भूलिएगा नहीं।इसके साथ ही गणपति के जय जयकारा के साथ आरती कर तालाब में प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया।
इस मौके पर गणपति पूजन समिति के संरक्षक अवनीश सिंह उर्फ दीपू सिंह, संयोजक ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव, ग्राम विकास अधिकारी श्याम नारायण,अजीत कुमार सिंह उर्फ आजाद सिंह, विनई त्रिपाठी, प्रीतेश उर्फ राहुल त्रिपाठी, शशि कुमार पासवान, अमित कुमार , आशीष कुमार पासवान , गिरजा सोनकर, अनिल कुमार (रामेश्वर), ललित कुमार तिवारी, रोहित गोंड, प्रदीप माली,गिरजा माली, लालजी माली,रामलाल माली,श्रीराम पासवान,सागर पासवान,संदीप कुमार गौड़ सहित अन्य लोगों का सहयोग सराहनीय रहा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसओ राकेश पाल,चौकी प्रभारी रामेश्वर विनोद पटेल, कांस्टेबल गुलाब यादव,दीपक वर्मा , महिला बीट आरक्षी रीमा सहित दर्जनों पुलिस साथ में चल रही थी।